45th India International Trade Fair Iitf 2026 Know When Where And How To Go Ticket Prices And Parking Facility
ट्रेड फेयर जाने से पहले जानें ये ज़रूरी बातें
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
13 से 27 तारीख तक चलने वाले 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) में बिजनेस और विजिटर्स के बीच नए संबंध बनाने का प्रयास है। मेला आयोजक ITPO का दावा है कि इस बार 3,500 से अधिक एग्जीबिटर्स के शामिल होने से साथ, यह भारत की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है। विकास और विरासत' थीम पर आधारित IITF भारत मंडपम के 1 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में 17 हॉल व खुले एरिया में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 51 केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और बैंकों की भागीदारी होगी। बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य हैं। भाग लेने वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने क्षेत्रीय उत्पादों, स्थानीय उद्योगों, पारंपरिक शिल्पों, संस्कृति, पर्यटन क्षमता और विकास पहलों का प्रदर्शन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय भागीदारी में 11 देश शामिल होंगे, जिनमें थाईलैंड, ईरान, घाना, नेपाल, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, चीन, श्रीलंका और बांग्लादेश की पविलियन होंगी।कहां क्या होगा : हॉल 1 में देशों की पविलियन, हॉल 2 से 5 में भागीदार और लक्षित राज्य, केंद्रीय मंत्रालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और हॉल 8 से 14 में कंस्यूमर कैटिगरी की एक विस्तृत श्रृंखला मिलेगी। वहीं हॉल 14 में लगभग 600 भारतीय स्टार्टअप्स के स्टाल होंगे।
ये भी पहला बार : 90 से अधिक आउटलेट भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसेंगे। भारत मंडपम के बढ़ते पैमाने को दर्शाते हुए हॉल 1 और 14 में लगभग 1,000 वर्ग मीटर के एलईडी मेश इंस्टॉलेशन लगाए जाएंगे, साथ ही मेला परिसर में 30 से अधिक स्क्रीन लगेगी।
टिकट यहां से खरीदें : ऑनलाइन टिकट के लिए ITPO के मोबाइल ऐप iitf2026 और dmrcsarthi की सहायता ले सकते हैं। ऑफलाइन टिकट के लिए 55 मेट्रो स्टेशन निर्धारित किए गए हैं। टिकट सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से नहीं मिलेगी।
टिकट के नए रेट : ट्रेड फेयर के पहले 5 दिन (14 से 18) बिजनेस डे रहेंगे। इस दौरान एक टिकट 500 रुपये का है। 19 से 27 तारीख तक आम जनता के लिए मेला खुलेगा। इसके लिए टिकट की नई दर 100 से 200 रुपये तक है। एंट्री टिकट 100 रुपये है। वीकेंड का टिकट 150 रुपये से 200 रुपये होगा। बच्चों का सामान्य दिनों में टिकट 50 रुपये है।
ये एंट्री गेट खुले रहेंगे : भारत मंडपम् के गेट नं. 3, 4 (भैरो मार्ग) और 6, 10 (मथुरा रोड) से सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक एंट्री मिलेगी। एक्जीबिटर सुबह 9:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक एंट्री कर सकते हैं। फेयर सुबह 10 से शाम 7:30 बजे तक है।
पार्किंग सुविधा : भैरो मार्ग की पार्किंग की व्यवस्था के अलावा भारत मंडपम् की बेसमेंट पार्किंग में जाने के लिए आईटीओ की तरफ से गागेट नं. 7 के सामने वाली टनल, इंडिया गेट की तरफ से, पुराना किला रोड से मथुरा रोड की टनल और रिंग रोड से आने वाली गाड़ियां गेट नं.1 के सामने टनल से गाड़ियां अंदर जा सकेंगी।