Ai Technology Cure For Serious Illnesses Or Privilege Of The Rich
आमजन तक पहुंचे तकनीक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
एंथ्रोपिक कंपनी के सीईओ डारियो अमादेई का दावा उन पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर हैं जों गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। लेकिन इसके साथ यह चिंता भी जुड़ी है कि कहीं इस महंगी तकनीक का लाभ केवल संपन्न वर्ग तक ही सीमित न रह जाए। आज भी देश के कई राज्यों में पर्याप्त अस्पतालों, डॉक्टरों, नर्सों और बुनियादी चिकित्सा संसाधनों की भारी कमी है। यदि सरकार बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ AI तकनीक को आमजन तक पहुंचाने के लिए ठोस नीतियां बनाए, तभी यह तकनीकी क्रांति वास्तव में हर मरीज के लिए वरदान साबित हो सकेगी।