आमजन तक पहुंचे तकनीक

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ai technology will it reach the common man or remain a privilege of the rich
12 नवंबर का संपादकीय ‘AI से उम्मीद’ पढ़ा। एंथ्रोपिक कंपनी के सीईओ डारियो अमादेई का दावा उन पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर हैं जों गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। लेकिन इसके साथ यह चिंता भी जुड़ी है कि कहीं इस महंगी तकनीक का लाभ केवल संपन्न वर्ग तक ही सीमित न रह जाए। आज भी देश के कई राज्यों में पर्याप्त अस्पतालों, डॉक्टरों, नर्सों और बुनियादी चिकित्सा संसाधनों की भारी कमी है। यदि सरकार बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ AI तकनीक को आमजन तक पहुंचाने के लिए ठोस नीतियां बनाए, तभी यह तकनीकी क्रांति वास्तव में हर मरीज के लिए वरदान साबित हो सकेगी।

पैंथर तोमर, किशन गंज

रेकमेंडेड खबरें