मातृ मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से

नवभारतटाइम्स.कॉम•
haryanas surakshit janani maa campaign aiming to reduce maternal mortality rate
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

हरियाणा सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और मातृ मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक 'सुरक्षित जननी मां' अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव-पूर्व जांच, उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं का पंजीकरण, स्क्रीनिंग व जोखिम कारकों का समय पर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान की जिला नोडल अधिकारी डॉ. रचना ने बताया कि अभियान के तहत जिला नागरिक अस्पताल, एफआरयू-1, एफआरयू-2, मेवला महाराजपुर, खेड़ी कलां और उप-मंडलीय अस्पताल (एसडीएच) में प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। गर्भावस्था के दौरान किसी भी संभावित जोखिम की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार व प्रबंधन किया जा सके।

रेकमेंडेड खबरें