जेल में सीखा हुनर, बाहर आने के बाद रोजगार का बनेगा जरिया

नवभारतटाइम्स.कॉम•
inmates to become self reliant by learning skills in jail a new path to employment opened
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़

जिला जेल के बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया। बंदियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, फरीदाबाद के सहयोग से 4 से 17 अगस्त तक दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बंदियों को कुकिंग स्किल्स, फूड प्रोडक्शन और फूड एंड बेवरेज सर्विस का प्रशिक्षण दिया गया। 11 नवंबर को जिला जेल के निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीप सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बंदियों को बांटे सौंपे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रम बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार हैं। जेल से रिहा होने के बाद वे इन हुनर के जरिए रोजगार हासिल कर सकते हैं या अपना काम शुरू कर परिवार का पालन-पोषण सम्मान के साथ कर सकते हैं। मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह, सीजेएम उपेंद्र सिंह और जिला जेल नीमका के सुप्रिटेंडेंट नरेश कुमार मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें