National School Games Faridabads Smit Virmani Selected For Badminton Team Matches To Be Held In Madhya Pradesh
नैशनल स्कूल गेम्स: बैडमिंटन टीम तैयार, फरीदाबाद से एक खिलाड़ी का हुआ चयन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
70वीं नैशनल स्कूल गेम्स के लिए बैडमिंटन की तैयारी हो गई है। अंडर-14 आयु वर्ग में बॉयज और गर्ल्स के लिए हरियाणा टीम तैयार की जानी है। इसी कड़ी में बॉयज की टीम तैयार हो गई है, जबकि गर्ल्स टीम के लिए ट्रायल शुक्रवार को होने हैं। सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) प्रेम शर्मा ने बताया कि यह गेम्स 25 से 28 नवंबर तक मध्यप्रदेश के सागर शहर में होंगे। बॉयज टीम बनाने के लिए गुरुवार को ग्रेटर फरीदाबाद के फरीदपुर गांव की नॉर्थ स्टार स्पोर्ट्स अकैडमी में ट्रायल हुए।16 खिलाड़ियों के नाम की सूची उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी, जिनके ट्रायल कराए गए। इनमें से पांच खिलाड़ी सिलेक्ट हुए। सिलेक्ट खिलाड़ियों में से अंबाला से हरीश धूपर, लकक्षित भगत, रोहतक से दिपांशु गुलिया, फरीदाबाद से अस्मित विरमानी और रोहतक से जागृति बुधवार का चयन हुआ है, जबकि स्टेंडबाई में रोहतक से अरमान और फरीदाबाद से अहान को लिया गया है।
संसद प्रतियोगिता में दिखाया हुनर : पलवल में डाॅ. बीआर आंबेकडर गवर्नमेंट काॅलेज में जिला युवा संसद प्रतियोगिता में पूजा तंवर को पहला स्थान मिला। नशा मुक्त युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन डाॅ. यशपाल ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने बताया कि युवा संसद में पूजा तंवर प्रथम, मानसी वशिष्ठ द्वितीय तथा सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।