Satyawati College Associate Professor Accused Of Harassment Sent On Leave Until Investigation Complete
असोसिएट प्रफेसर पर हैरसमेंट का आरोप, छुट्टी पर भेजा गया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
डीयू के सत्यवती कॉलेज में अब सेक्सुअल हैरसमेंट की शिकायत आई है। स्टूडेंट ने कहा है कि असोसिएट प्रफेसर उसे फोन करके परेशान करते थे और उसे अश्लील मेसेज भी भेजा था। इस मामले में कॉलेज ने असोसिएट प्रफेसर को जांच पूरी होने तक जबरन छुट्टी पर भेज दिया है। कॉलेज के प्रिंसिपल सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि प्रफेसर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया और इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी (ICC) मामले की जांच कर रही है।स्टूडेंट ने 2 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया है कि प्रफेसर उसे फोन पर परेशान करते थे। साथ ही उन्होंने एक अश्लील PDF भी भेजी थी और उसे सिलेबस का हिस्सा बताया था। टीचर पिछले महीने से छुट्टी पर हैं। कमिटी की पिछले हफ्ते बैठक भी हुई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसे कॉलेज की गवर्निंग बॉडी और यूनिवर्सिटी को भेजा जाएगा। वहीं, असोसिएट प्रफेसर ने आरोपों को गलत और मनगढ़ंत बताया है। वहीं दिल्ली महिला आयोग ने कॉलेज को नोटिस भेजा है।