सेक्टर-31 टाउन पार्क को संवारने की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sector 31 town park to be transformed synthetic track to be built for 369 crore
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क को और भी शानदार बनाने की तैयारियां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शुरू कर दी हैं। एचएसवीपी पार्क के ब्यूटीफिकेशन व रिनोवेशन पर करीब 3.69 करोड़ रुपये खर्च करेगा। पार्क में आने वाले लोगों को सिंथेटिक ट्रैक पर वॉकिंग व जॉगिंग करने की सुविधा भी मिल सकेगी। अधिकारी जल्द ही काम शुरू करने की बात कह रहे हैं।

बता दें कि सेक्टर 31 में बना टाउन पार्क करीब 10 एकड़ में फैला हुआ है। सेक्टर 31 के साथ आसपास के कई सेक्टरों व कॉलोनियों में यह सबसे बड़ा पार्क है और काफी संख्या में लोग यहां पर आते हैं। अब एचएसवीपी ने इस पार्क को और भी बेहतर बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्क में वॉकिंग व जॉगिंग करने के लिए आने वाले लोगों के लिए फिलहाल यहां पर कच्चा ट्रैक बना हुआ है। अब एचएसवीपी यहां पर सिंथेटिक ट्रैक तैयार करेगा। एचएसवीपी एसई संदीप दहिया ने बताया कि सेक्टर 31 टाउन पार्क के रिनोवेशन व ब्यूटीफिकेशन का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। काम को पूरा करने के लिए छह महीने का टारगेट तय किया गया है।

रेकमेंडेड खबरें