स्वनिधि महोत्सव में नए आवेदन जमा, ऋण लेने वाले लाभार्थी सम्मानित

नवभारतटाइम्स.कॉम•
svanidhi mahotsav 50 new applications submitted in faridabad 50 beneficiaries honored
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : नगर निगम की ओर से रेहड़ी-पटरी संचालकों और छोटे कारोबारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एक दिवसीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। मेयर प्रवीण जोशी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत करीब 50 नए आवेदन जमा किए गए, जबकि पहले से योजना का लाभ ले रहे करीब 50 लाभार्थियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में महिलाएं, पुरुष और दिव्यांग लाभार्थी शामिल रहे। महोत्सव में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। निगम अधिकारियों के अनुसार, अब तक 25 हजार से अधिक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। साथ आगे भी लोगों की मदद की जाएगी। इस अवसर पर मेयर प्रवीण जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

रेकमेंडेड खबरें