सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
tragic accident on kmp expressway speeding vehicle claims life of bike rider dies during treatment
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर पचगांव टोल के पास वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 7 नवंबर को हुआ था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव हसनपुर निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। वह बाइक से पलवल गया था और वहां से फर्रुखनगर लौट रहा था। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सुल्तानपुर निवासी सत्येंद्र ने पुलिस को बताया कि 7 नवंबर को उसका ममेरा भाई दिनेश उसकी बाइक लेकर किसी काम से पलवल गया था। वहां से लौटते समय जब केएमपी पर पचगांव टोल के पास पहुंचा तो एक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिनेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने निजी ऐम्बुलेंस की मदद से उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि बाद में नोएडा के ग्रीन सिटी और फिर ओम कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।

रेकमेंडेड खबरें