कनाडा से शादी करने आई महिला, उम्र देख युवक का इनकार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
61 year old woman from canada came to marry rejected by youth after knowing age sought help from embassy
n NBT रिपोर्ट

डेटिंग ऐप पर प्यार हुआ और बात शादी तक पहुंच गई। प्रेमी से शादी करने के लिए 61 साल की कनाडाई महिला हजारों किलोमीटर दूर राजस्थान आ गई। लेकिन जब युवक को उनकी असली उम्र पता चली तो उसने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पानीपत निवासी 31 साल के नितिन की एक साल पहले डेटिंग ऐप पर महिला से दोस्ती हुई थी। महिला 11 नवंबर को दिल्ली पहुंची। नितिन उन्हें एयरपोर्ट से नीमराना में रिश्तेदार के फ्लैट पर ले गए। दोनों दो दिन साथ रहे। शादी की बात आगे बढ़ी तो महिला की उम्र जानकर नितिन पीछे हट गए। विवाद बढ़ने पर महिला ने कनाडाई दूतावास से मदद मांगी।

रेकमेंडेड खबरें