Gurugram Drunk Youth Entered Shop Assaulted Couple Burned Clothes With Iron Set Bike On Fire
पहले दुकान के बाहर नाचा, फिर दंपती से की मारपीट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
पालम विहार में एक पड़ोसी की कथित सनक ने कपड़े प्रेस कर गुजर-बसर करने वाले दंपती की परेशानी बढ़ा दी। आरोप है कि पहले युवक ने दुकान के बाहर म्यूजिक बजाकर डांस किया फिर दुकान में घुस दंपती पर हमला कर दिया। फिर उसने दुकान में रखे ग्राहकों के करीब 300 जोड़ी से अधिक कपड़ों पर कोयले की जलती प्रेस पलट दी। इसके बाद बाहर खड़ी परिवार की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घायल महिला को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।पीड़िता संतोष ने पालम विहार थाना पुलिस को बताया कि वह अलवर की रहने वाली हैं। पति मान सिंह और चार बच्चों के साथ सेक्टर-5 की शीतला कॉलोनी में रहती हैं। परिवार सी-2 पालम विहार में पानी की टंकी के पास कपड़े प्रेस करने की दुकान चलाता है। आरोप है कि दुकान के पास ही रहने वाला युवराज कपूर उर्फ वीरू उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा था। साथ ही बताया कि आरोपी आए दिन बेवजह विवाद करता था, इससे वे परेशान रहते थे। बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे युवराज दुकान के बाहर म्यूजिक बॉक्स लगाकर डांस करने लगा। इसके बाद वह नशे में दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज की।