Gurugram Van Driver Chasing Car Arrested Accused Was Angry Over Being Cut Off
वैन से कार का पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: करीब एक किलोमीटर तक कार सवार दंपती का पीछा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी वैन सवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोनू सोहना के जखोपुर गांव का रहने वाला है। मामले का विडियाे सामने आया था। इसमें एक ईको गाड़ी चालक रात के समय एक कार का पीछा करता नजर आया था। कार चालक के सोसायटी में घुसने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। गार्ड्स के हस्तक्षेप के बाद वह गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देने से मना कर दिया, लेकिन पुलिोस ने विडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच मानेसर और सेक्टर-65 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की और आरोपी को शनिवार को सेक्टर-72 स्थित ट्यूलिप चौक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्यूलिप चौक से आ रहा था। इसी दौरान वायरल विडियो में दिखाई देने वाली कार के चालक ने उसकी गाड़ी के आगे कट मार दिया। इससे नाराज होकर उसने कार चालक को रोकने के लिए उसका पीछा किया था।