Plot To Kill Pannu Us Seeks 24 Years In Jail For Nikhil Gupta Sentencing On November 20
पन्नू की हत्या की साज़िश में निखिल के लिए US ने 24 साल की कैद मांगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n पीटीआई, न्यू यॉर्क
अमेरिका में अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी सरकार ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल कैद सजा देने की मांग की है। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि गुप्ता ने न्यू यॉर्क में रहने वाले पन्नू की हत्या कराने के लिए एक व्यक्ति को सुपारी देने की कोशिश की थी।यह मामला 2023 का है। गुप्ता को जून 2023 में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। निखिल गुप्ता के वकीलों ने 12 साल की सजा देने की अपील की है। निखिल गुप्ता को 20 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी। सजा सुनाए जाने से पहले 55 साल के निखिल गुप्ता ने जज विक्टर मारेरो को भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने अपनी गलतियों पर पछतावा जताते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने पत्र में लिखा, 'काश मैं समय को पीछे ले जाकर 2023 में पहुंच पाता और अपनी गलतियां सुधार पाता।'