Recovery Agents Cannot Seize Vehicles On Loan Default Big Decision By Allahabad High Court
‘रिकवरी एजेंट गाड़ी नहीं छीन सकते’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, प्रयागराजः अगर कोई व्यक्ति गाड़ी खरीदने के लिए लिया गया लोन नहीं चुका पाता है तो फाइनैंस कंपनी गुंडों या रिकवरी एजेंटों के जरिए जबरन उसकी गाड़ी नहीं छीन सकती। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए यह अहम टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि फाइनैंस कंपनी को गाड़ी वापस लेने का अधिकार जरूर है, लेकिन इसके लिए कानूनी प्रक्रिया अपनानी होगी। किसी का रास्ता रोककर धमकाना और जबरदस्ती गाड़ी छीनना गैरकानूनी है। कोर्ट ने कहा कि संपत्ति वापस लेने की शर्त का शाब्दिक अर्थ मानने से निजी पक्ष को राज्य जैसी दमनकारी शक्ति मिलेगी। कोर्ट ने फाइनैंस कंपनी को तत्काल उनकी गाड़ी लौटाने का आदेश दिया। साथ ही 10 हजार रुपये हर्जाना भी लगाया।