सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की याद में वॉक

नवभारतटाइम्स.कॉम•
सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की याद में वॉक
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाने के मकसद से सात्विक साथी मेमोरियल फाउंडेशन ने रविवार को ‘ वॉक फॉर रिमेम्बरेंस 2026’ रखी। सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को याद करते हुए इस कार्यक्रम को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें सजग सार्थक फाउंडेशन और सादिक नगर की कुछ आरडब्ल्यूए ने अपना सपोर्ट किया। अरुण जेटली पार्क, सीरी फोर्ट रोड से आरडब्ल्यूए कार्यालय, टाइप-2, सादिक नगर तक वॉकथॉन निकाली गई। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां ली थीं, मोबाइल की टॉर्च जलाकर उन्होंने सड़क हादसों में खोई कई जिंदगियों को याद किया। आत्ममंथन के संदेश के साथ समापन पर एक मिनट का मौन रखा गया। इसमें वॉक में 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में DU के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हैरी सिंह, अस्तित्व ट्रस्ट की संस्थापक निदेशक मोनिका दिनेश और हृदेश गधोरा ने अपने साथ हुए सड़क हादसों के बाद के अनुभव साझा किए। दुर्घटना के बाद के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक प्रभावों को सामने रखा।

रेकमेंडेड खबरें