nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: यूपी बोर्ड में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए आपत्तियों का मौका शनिवार तक था। बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इसके तहत परीक्षार्थियों के केंद्र आवंटन की दूरी और केंद्रों की क्षमता से जुड़ी विसंगतियां दूर की जाएंगी। जिलों की ओर से भेजी गई लिस्ट में नए केंद्र नहीं जोड़े जाएंगे। आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 27 नवंबर को केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।