nNBT न्यूज, सुलतानपुर: कोतवाली नगर क्षेत्र के अमिलिया गांव में दो बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग सत्यनारायण पाल की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि शनिवार सुबह स्कूल के पास रास्ते में उनके चचेरे भाई सियाराम और भतीजे प्रदीप ने वारदात को अंजाम दिया। गंभीर हालत में सत्यनारायण को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, सत्यनारायण अविवाहित थे और उनके पास दो बीघा खेत था। सियाराम और प्रदीप पहले से उस पर खेती करते थे, लेकिन सत्यनारायण ने दोनों चचेरे भाइयों को एक-एक बीघा खेत देने की बात कही थी। इससे सियाराम और प्रदीप नाराज थे।