मौत के केस में हत्या की धारा जोड़ी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
nNBT न्यूज, गोरखपुर: सपा के रोड शो में 18 नवंबर को जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्यवर्धन (14) की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 66 लोगों पर हत्या के केस की धारा बढ़ा दी है। पुलिस ने रोड शो के दौरान ही शांति भंग में 20 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, हत्या के केस में पांच लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य आरोपितों को चिह्नित कर रही है। वहीं, सपा नेत्री काजल निषाद ने एम्स थाने पहुंचकर आरोपितों की गिरफ्तारी का विरोध जताया।

रेकमेंडेड खबरें