nNBT न्यूज, गोंडा/अयोध्या: इटियाथोक के जयप्रभा गांव में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा में शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योगगुरु बाबा रामदेव के साथ पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास राजन जी महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर और सोमनाथ धाम भव्यता से जगमगा रहे हैं। उम्मीद जताई कि कृष्ण मंदिर का निर्माण भी जल्द पूरा होगा। कथा के बाद बाबा रामदेव के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन-पूजन भी किए।