कैंप मंे आए 12,587 दावे और आपत्तियां

नवभारतटाइम्स.कॉम•
12587
nNBT न्यूज, बाराबंकीः मतदान बूथों पर शनिवार कको लगे विशेष कैंपों में कुल 12,587 दावे और आपत्तियां आईं। 11,479 लोगों ने नाम जोड़ने,126 ने नाम कटवाने और 685 ने संशोधन के फॉर्म जमा किए। इस दौरान डीएम ईशान प्रताप सिंह ने जैदपुर के प्राइमरी स्कूल नेवली व हैदरगढ़ के कोठी जूनियर हाईस्कूल के बूथ का निरीक्षण किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ अमित सिंह ने लखपेड़ाबाग के रामसेवक इंटर कॉलेज और आवास विकास कॉलोनी सेंट्रल अकैडमी स्कूल के बूथ का जायजा लिया। वहीं, एडीएम निरंकार सिंह के निरीक्षण के दौरान सिलौटा स्कूल में बीएलओ नहीं मिले। उन्होंने एसडीएम रामनगर को संबधित बीएलओ का का वेतन रोकने के आदेश दिए।

रेकमेंडेड खबरें