बीके में कपिल की मौत के मामले में जीरो FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम•
fir
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : दिल्ली के नवीन शाहदरा निवासी कपिल की मौत के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए दिल्ली के जैतपुर थाने को भेज दी है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस करेगी। कपिल की बाइक 7 नवंबर की रात मुंबई एक्सप्रेसवे पर जैतपुर के पास एक ऐम्बुलेंस से टकरा गई थी। हादसे में घायल कपिल को ऐम्बुलेंस चालक बीके में छोड़कर चला गया था। वहां इलाज के दौरान 15 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी।

फरीदाबाद की एनआईटी-3 चौकी पुलिस ने मामले की जांच के दौरान ऐम्बुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। चालक ने बताया कि कपिल की बाइक उसकी ऐम्बुलेंस से टकराई थी। घटनास्थल दिल्ली के जैतपुर क्षेत्र में होने के कारण फरीदाबाद पुलिस चालक को लेकर जैतपुर थाने पहुंची थी। वहां दिल्ली पुलिस से चालक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया, लेकिन संबंधित थाने में शिकायत नहीं होने की बात कहकर कार्रवाई से इनकार कर दिया गया।

रेकमेंडेड खबरें