CHC के शिलान्यास में सांसद और विधायक के समर्थक भिड़े

नवभारतटाइम्स.कॉम•
chc
nNBT न्यूज, सिद्धार्थनगर

बढ़नी इलाके में सीएचसी के शिलान्यास समारोह में शनिवार को सांसद जगदंबिका पाल और शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के समर्थक भिड़ गए। विनय एनडीए के घटक दल अपना दल एस से विधायक हैं। आरोप है कि उनके एक कार्यकर्ता की पिटाई भी कर दी गई, हालांकि बाद में सांसद और विधायक ने एक साथ बैठकर भूमिपूजन किया।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे सांसद कार्यक्रम में पहुंचे तो उनके और विधायक के समर्थन में नारेबाजी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान विधायक के कार्यकर्ता प्रदीप कमलापुरी की पिटाई कर दी गई। विधायक ने पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ता की पिटाई को गंभीर बताते हुए एसपी को विडियो भेजा और कार्रवाई की मांग की। वहीं, सांसद जगदंबिका पाल ने हाथ जोड़कर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को उनके किसी समर्थक ने नहीं पीटा।

रेकमेंडेड खबरें