Big Action By Fda And Cm Flying On Food Safety Samples Taken Quality Check Begins
FDA और सीएम फ्लाइंग ने लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव: खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ( FDA ) और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने इस्लामपुर, सेक्टर-44 और 33 स्थित चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर छह सैंपल लिए। टीम ने बेकरी, रेस्त्रां सहित अन्य प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान चमचम, दो प्रकार के केक और छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य पदार्थों में मिलाए जाने वाले रंगों और प्रिजर्वेटिव की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया जाएगा। FSO-2 डॉ. दीपक के अनुसार सैं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।