Bulldozer Runs Over Illegal Marriage Palaces And Colonies In Rewari Constructions Spread Over 15 Acres Demolished
रेवाड़ी में अवैध मैरिज पैलेस सहित कब्जे हटाए
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : जिला नगर योजनाकार की ओर से बुधवार को बावल क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि सुठानी, बनीपुर व बावल में बिना अनुमति के लगभग 15 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में 16 डीपीसी, 10 चारदीवारी व कच्चे रोड नेटवर्क पर ऐक्शन लिया गया। इसके अलावा यहां अवैध मैरिज पैलेस पर भी तोड़फोड़ की गई। अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी।