Chain mobile Thief Arrested Shivam Gupta Who Looted Chain From Bjp Leaders Mother And Mobile From Mahfuz Caught
चेन-मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, राजाजीपुरम : तालकटोरा पुलिस ने चेन और मोबाइल लूट के मामलों में शिवम गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इसी मामले में एक किशोर को भी पकड़ा है। पुलिस ने आलमनगर स्टेशन की वाहन पार्किंग के पास से दोनों को पकड़कर लूटी गई चेन, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की। 23 अक्टूबर को भाजपा नेता अंकित पांडेय की मां से चेन और 10 अक्टूबर को कोठारी बंधु के पास महफूज से मोबाइल लूटा गया था। तालकटोरा इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।