ईमेल हैक कर कंपनी के बैंक खाते से निकाले 8 लाख रुपये, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम•
email hacked 8 lakh rupees stolen from companys bank account case registered against cyber thugs
n NBT न्यूज, नोएडा

ईमेल हैक कर साइबर ठगों ने एक कंपनी के आठ लाख रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्रिएटिव क्लोथेक्स कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि भूस्वामी चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी का एनवी इंटरनेशनल के साथ कारोबार है। 19 अक्टूबर को कंपनी ने एनवी इंटरनेशनल के नाम पर आठ लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए भेजे थे। इसके लिए बैंक खाते का विवरण ईमेल से मिला था। बाद में एनवी इंटरनेशनल ने बताया कि जिस खाते में रकम भेजी गई, वह उनका नहीं है। इसके बाद आशंका हुई कि साइबर ठगों ने ईमेल हैक कर बैंक खाते का फर्जी विवरण भेजा और रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर करा ली। कंपनी ने बैंक और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ईमेल से भेजे गए खाते के विवरण और रकम के लेनदेन की जांच कर रही है।

रेकमेंडेड खबरें