अब कोर्ट से तय होगी कर्मचारियों की राजनीति

नवभारतटाइम्स.कॉम•
employee council dispute lucknow universitys matter now in high court court to decide existence
एलयू्् में कर्मचारी परिषद के अस्तित्व को लेकर चल रहा विवाद अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी संगठन के बीच इस मामले में एक सुनवाई हो चुकी है, जबकि अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

विवि प्रशासन ने 27 अप्रैल को आदेश जारी कर कर्मचारी परिषद को भंग घोषित कर दिया था। एलयू में पिछले तीन साल से परिषद के चुनाव नहीं हुए थे। कर्मचारियों का एक धड़ा चुनाव कराने की मांग कर रहा था। प्रशासन के आदेश को कर्मचारियों ने हाई कोर्ट में चुनौती दी। इसके बाद कर्मचारी नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात के लिए समय मांगा, लेकिन प्रशासन ने दोबारा पत्र जारी कर कहा कि कर्मचारी परिषद अस्तित्व में नहीं है। कर्मचारी परिषद के राकेश यादव का कहना है कि अप्रैल में परिषद भंग करने का आदेश वापस ले लिया गया था। ऐसे में परिषद किस आधार पर अस्तित्व में नहीं है, विवि को स्पष्ट करना चाहिए। वहीं, विवि प्रशासन आदेश वापस लेने की बात से इनकार कर रहा है। रजिस्ट्रार भावना मिश्रा ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। विवि कोर्ट में पक्ष रख रहा है। जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें