महिला का आईफोन झपटकर बाइक सवार फरार, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम•
faridabad iphone snatched from woman in ashoka enclave by bike borne assailants fir registered
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अशोका एन्क्लेव पार्ट-1 में घर के पास गली में टहल रही महिला से बाइक सवार दो युवक आईफोन छीनकर फरार हो गए। वारदात 25 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे हुई। अंधेरा होने के कारण वह न तो बाइक का नंबर देख सकीं और न ही आरोपियों के चेहरे पहचान पाईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरभि मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि वह अशोका एन्क्लेव पार्ट-1, सेक्टर-34 स्थित मकान में रहती हैं। 25 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर के पास गली में टहल रही थीं। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकल पर सवार होकर दो युवक आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

रेकमेंडेड खबरें