Gsi Athletics Competition 2026 Players Showed Speed On Track In Lucknow Won Medals
जीएसआई के खिलाड़ियों ने दिखाई ट्रैक पर रफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : ट्रैक पर रफ्तार की चुनौती तो मैदान पर ताकत और तकनीक का प्रदर्शन...कुछ ऐसा नजारा बुधवार को कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में देखने को मिला, जहां भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की 36वीं अखिल भारतीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 हुई। इसमें देशभर के नौ क्षेत्रों और अलग अलग विशेष इकाइयों से आए करीब 100 खिलाड़ियों ने 10 से अधिक स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का उद् घाटन अर्जुन पुरस्कार विजेता गुलाब चंद ने किया। 100, 200 और 800 मीटर की दौड़ में धावकों ने अपनी रफ्तार दिखाई, जबकि 4×100 मीटर रिले रेस आकर्षण का केंद्र रही। लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। संतुलन दौड़ ने प्रतियोगिता में मनोरंजन का रंग घोला। समापन समारोह में विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र दिए गए। जीएसआई, उत्तरी क्षेत्र के अपर महानिदेशक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।