Horrific Fire In A Moving Car On Delhi jaipur Highway Driver Narrowly Escapes
हाइवे पर चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बिलासपुर के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हालांकि आग लगने के बाद चालक कार से कूद गया। हादसे की वजह से हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और ट्रैफिक सामान्य किया। कार चालक दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। बिलासपुर के पास इंजन से अचानक धुआं उठने लगा और आग लग गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है। फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं, आग लगने की वजह से कुछ देर के लिए अफरा तफरी मची, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।