Lucknow University Semester Exams To Be Held After Chhath Form Filling Date Extended
छठ के बाद शुरू होंगी LU की परीक्षाएं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय में अब छठ पूजा के बाद से सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। विवि की ओर से हाल में परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया गया था। इसमें 12 नवंबर से विवि में सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित थीं लेकिन 15 नवंबर को छठ पूजा है। ऐसे में बहुत से छात्र दूसरे जिलों से विवि में पढ़ रहे हैं जो छठ के मौके पर घर जाते हैं। ऐसे में छात्रों की ओर से मांग की गई थी कि विवि परीक्षाएं उसके बाद कराई जाए। विवि ने अब परीक्षाओं को री-शेड्यूल कर दिया गया है। नए शेड्यूल के तहत अब 17 नवंबर से एलयू में परीक्षाओं की शुरुआत की जाएगी।
30 तक भर सकते हैं फॉर्म : विवि की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए फॉर्म जारी किया गया था जिसकी अंतिम तारीख समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई छात्र फॉर्म नहीं भर पाए हैं, ऐसे में विवि की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने का पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। इसके तहत छात्र 30 अक्टूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।