Nagar Nigams Action In Daulatabad Two Rmc Plants Demolished Emphasis On Pollution Control
नगर निगम ने दौलताबाद में दो RMC प्लांट किए ध्वस्त
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
नगर निगम की ओर से रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को निगम की टीम ने दौलताबाद एरिया में कार्रवाई करते हुए दो प्लांटों को ध्वस्त किया। कार्रवाई SDO हरिप्रकाश की टीम ने की। निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया के अनुसार एमसीजी की ओर से आरएमसी प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा। दो दिन की कार्रवाई के दौरान दस आरएमसी प्लांट हटाए जा चुके हैं।