Palwal Life threatening Attack With An Axe On A Youth During Plowing In Fields Finger Severed
खेतों की जुताई के दौरान जानलेवा हमला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, पलवल
गांव रतिपुर में आपसी विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। तीन व्यक्तियों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। गांव रतिपुर निवासी दलवीर ने बताया कि वह अपने पिता शिव कुमार, चाचा सुखबीर और चाचा का लड़का संदीप खेतों में जुताई कर रहे थे। उसी दौरान सुभाष अपने दोनों बेटो मनीष और उमेश के साथ आया और शिव कुमार पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से उंगली काट दी ओर मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे चाचा सुखबीर और संदीप को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।