फॉलोऑन खेलने उतरा पुडुचेरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ranji trophy puducherry forced to follow on brilliant bowling by uttar pradesh
nNBT न्यूज, लखनऊ : रणजी के तीसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश को शुरुआती चार झटके देकर पीछे धकेलने वाली पुडुचेरी बुधवार को मुश्किल में फंस गई। उत्तर प्रदेश ने पुडुचेरी की पहली पारी 172 रन पर समेट दी और उसे फॉलोऑन खेलने के लिए उतारा।

पुडुचेरी की ओर से कप्तान नेयन कंगयान ने सबसे अधिक 46 रन जोड़े, जबकि विकेटकीपर ने मध्य क्रम में संभलकर खेलते हुए 39 रन बनाए। इसके बावजूद पुडुचेरी की टीम 68.1 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। 161 रन की बढ़त लेकर उत्तर प्रदेश ने पुडुचेरी को फॉलोऑन खेलने उतारा। उत्तर प्रदेश की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए जीशान अंसारी ने चार विकेट झटके। कार्तिक यादव को तीन और यश दयाल को दो सफलता मिली, जबकि वंश ने एक विकेट चटकाया। फॉलोऑन में पुडुचेरी ने स्टंप्स तक 11 ओवर में बिना विकेट खोए 39 रन बना लिए हैं और अब वह उत्तर प्रदेश से 122 रन पीछे है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की पहली पारी 333 रन पर समाप्त हुई, जिसमें करन शर्मा ने 167 रन का योगदान दिया।

रेकमेंडेड खबरें