शाह की अगुआई में कल तय होगा 2027 का रोडमैप

Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
roadmap for 2027 to be decided in lucknow tomorrow under amit shahs leadership yogi adityanath also present
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को डॉ.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों के साथ विधानसभा का रोडमैप तैयार करेंगे। इस बैठक का उद्घाटन करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका समापन करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुआई में होने वाली इस बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह-प्रभारी जगदीश ईश्वर भाई पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा, प्रदीप वर्मा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक से पहले गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर तैयारी बैठक आयोजित की गई है। कार्य समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य, लोकसभा और राज्य सभा सदस्य, लोकसभा 2024 के प्रत्याशी, विधान सभा और विधान परिषद सदस्य, 2022 के प्रत्याशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, प्रदेश माहमंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी और विभिन्न विभिन्न विभागों और मोर्चाओं के पदाधिकारी शामिल होंगे।

रेकमेंडेड खबरें