Taj Hotel Membership Fraud Rs 150 Lakhs Duped Cybercriminals Exposed
ताज होटल की मेंबरशिप के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठगे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा
गोवा के ताज होटल का कर्मचारी बताकर साइबर ठगों ने मेंबरशिप दिलाने के नाम पर नोएडा निवासी अंजुल गुप्ता से 1.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अंजुल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2026 में उनकी मुलाकात आशीष वर्मा नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसने खुद को ताज ग्रुप का कर्मचारी बताते हुए ताज एपिक्योर मेंबरशिप दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने प्रति सदस्यता 25 हजार रुपये में होटल में दो रात मुफ्त ठहरने समेत कई सुविधाएं देने की बात कही। इसके बाद वॉट्सऐप वीडियो कॉल के दौरान होटल की लॉबी का दृश्य दिखाकर मेंबरशिप की सुविधाओं और नियमों की जानकारी दी। इससे भरोसा कर पीड़ित ने आरोपियों के खाते में 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।