ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
three cyber fraud accused arrested in nuh used to cheat people by luring them with old notes
n NBT न्यूज, नूंह

साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कई मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पहले मामले में समन्वय पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच के दौरान शिकायत सामने आई। लोकेशन के अनुसार गांव सिंगार से नई गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास एक खाली खेत में पहुंची, जहां मुस्तकीम निवासी गांव नई को काबू किया गया।
दूसरे मामले में सीआईए नूंह को सूचना मिली कि गांव दौरखी निवासी साबिर और आसप फर्जी सिम का इस्तेमाल कर साइबर ठगी करते हैं। पुलिस टीम ने सलंबा बाईपास के पास से दोनों को काबू कर लिया। आरोपी पुराने नोट और सिक्के को ऊंचे दाम पर खरीदने का लालच देते और लोगों से पैसे ऐंठ लेते थे। जांच में साबिर के नंबर के संबंध में तेलंगाना के एक थाने में 2022 की एक शिकायत दर्ज पाई गई।

रेकमेंडेड खबरें