ट्रैफिक नियम तोड़े, 690 वाहनों के चालान काटे

नवभारतटाइम्स.कॉम•
traffic rule violations in ballabgarh 690 vehicles fined special action on no number plate and hsrp
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। बल्लभगढ़ जोन में 21 से 25 अक्टूबर के दौरान पुलिस ने कुल 690 चालान काटे। डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल के निर्देशन में अभियान चलाया गया। इसमें बिना नंबर प्लेट, हाई सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले 218 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, बिना HSRP के चल रहे 457 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने के 15 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने जोन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और चौकियों में जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा। थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक 221 चालान किए गए। थाना सेक्टर-8 क्षेत्र में 185, थाना छायंसा में 113, थाना तिगांव में 84 और थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में 82 चालान काटे गए। वहीं, थाना आदर्श नगर क्षेत्र में 5 चालान किए गए। फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर नियमानुसार नंबर प्लेट और HSRP लगवाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

रेकमेंडेड खबरें