भट्टादेव यूनिवर्सिटी में 16 रिक्तियों की घोषणा, प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
भट्टादेव यूनिवर्सिटी में 16 रिक्तियों की घोषणा, प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
NewsPoint•
दिसपुर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भट्टादेव यूनिवर्सिटी, पाठशाला, असम ने अपने विभिन्न विभागों में 16 फैकल्टी पदों की भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में 3 प्रोफेसर, 5 एसोसिएट प्रोफेसर और 8 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 9 दिसंबर है। योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
भट्टादेव यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के कुल 3 पद हैं। इनमें असमिया में 1, अंग्रेजी में 1 और प्राणीशास्त्र में 1 पद शामिल हैं। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर के 5 पदों में रसायन विज्ञान में 1, वाणिज्य में 1, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में 1, प्राणी विज्ञान में 1 और प्राणीशास्त्र में 1 पद हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 पदों के लिए वनस्पति विज्ञान में 1, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में 1, अर्थशास्त्र में 1, शिक्षा में 1, गणित में 1, जनसंचार और पत्रकारिता में 1, राजनीति विज्ञान में 1 और समाजशास्त्र में 1 पद तय किए गए हैं।आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार भट्टादेव यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर है। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 'रजिस्ट्रार कार्यालय, भट्टदेव विश्वविद्यालय, बजाली, पाठशाला-781325, असम' में 16 दिसंबर तक भेजनी होगी।
उम्मीदवारों की योग्यता यूजीसी के नियमों के अनुसार होनी चाहिए। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह शुल्क 3,000 रुपए है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के लिए 2,000 रुपए है।
चयन प्रक्रिया में आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू जैसे चरण शामिल होंगे। सफल उम्मीदवारों की सैलरी प्रोफेसर के लिए 1,44,200 से 2,18,200 रुपए के बीच होगी। एसोसिएट प्रोफेसर की सैलरी 1,31,400 से 2,17,100 रुपए तक होगी, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर को 57,700 से 1,82,400 रुपए तक मिलेगा।
यह एक सुनहरा अवसर है उन सभी के लिए जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं। अगर आप तैयार हैं, तो देर न करें और आवेदन की प्रक्रिया में भाग लें।