झारखंड में रिम्स जमीन घोटाले के बाद छह नौकरशाहों की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति: राकेश सिन्हा का बयान
झारखंड में रिम्स जमीन घोटाले के बाद छह नौकरशाहों की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति: राकेश सिन्हा का बयान
NewsPoint•
रांची, 18 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में रिम्स जमीन घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इस मामले में राज्य सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। जब भी सरकार को किसी घोटाले की जानकारी मिलती है, वह उसे गंभीरता से लेती है और तत्काल कार्रवाई करती है।
राकेश सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि झारखंड में कानून का शासन सही तरीके से लागू हो रहा है। सरकार भ्रष्टाचार के हर मामले में सख्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति पर अगर आरोप लगता है, तो उसकी तुरंत जांच होती है। जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा, "सरकार पूरी स्वतंत्रता के साथ भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई कर रही है।"भाजपा नेता राहुल गांधी पर आरोप लगा रही है। इस पर राकेश सिन्हा ने कहा, "चोर को चोर कहना लाजिमी है।" उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि "जब किसी को चोर कहा जाता है, तो उसे मिर्ची लगती है,"। भाजपा पर उन्होंने आरोप लगाया कि वह वोट चोरी और राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के लिए जिम्मेदार है।
राकेश सिन्हा ने आगे कहा कि भाजपा को इन मामलों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि "कथित गड़बड़ियां भाजपा की देखरेख में हुई हैं, इसलिए पार्टी राहुल गांधी के बयानों से परेशान है।" उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जनता को असली मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं।
कांग्रेस नेता ने मध्य प्रदेश में किसानों पर हुई गोलीबारी का जिक्र किया। उन्होंने पूछा कि उस समय "प्रधानमंत्री ने कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी थी?" उनका आरोप है कि केंद्र सरकार के पास देश की आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी की समस्या पर कोई ठोस योजना नहीं है। राकेश सिन्हा ने कहा, "देश के युवाओं को अपना भविष्य सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है।"
उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, "राहुल गांधी ने लोकसभा में जो बातें उठाई हैं, वे देश की वास्तविक समस्याओं से जुड़ी हैं।" उन्होंने यह भी पूछा, "क्या देश की आर्थिक स्थिति पर सच बोलना कोई गुनाह है?" उनके अनुसार, युवाओं के सामने रोजगार और भविष्य के बारे में गंभीर चुनौतियां हैं।
साथ ही, राकेश सिन्हा ने भाजपा पर अहंकार में डूबे होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "भाजपा को लगता है कि उसने जनता के समर्थन से नहीं, बल्कि वोट चोरी करके सत्ता हासिल की है।" इसका नतीजा है कि सरकार को किसी बात का डर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता का अहंकार भाजपा को वास्तविक जनसमस्याओं से दूर कर रहा है।
राकेश सिन्हा ने अंत में कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनता के सवालों का सही उत्तर दे। उन्होंने इस ओर इशारा किया कि जब जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं होती, तब सरकार की सच्चाई सामने आती है।