जयपुर में ढाई साल की बच्ची का अपहरण, दो घंटे में पुलिस ने खोज निकाला; फुटेज में देंखे यूपी का आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में ढाई साल की बच्ची का अपहरण, दो घंटे में पुलिस ने खोज निकाला; फुटेज में देंखे यूपी का आरोपी गिरफ्तार
NewsPoint•
जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर बुधवार देर रात ढाई साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया। बच्ची अपने पिता के साथ उत्तर प्रदेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पिता की एक अनजान व्यक्ति से मुलाकात हुई। कुछ ही देर में दोनों के बीच भरोसा हो गया। इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पार्टी के बाद पिता अपनी बेटी को उस व्यक्ति के पास छोड़कर बस का टिकट लेने चला गया। जब वह वापस लौटा तो आरोपी बच्ची को लेकर गायब हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही सिंधी कैंप थाना पुलिस सक्रिय हुई और करीब दो घंटे की तलाश के बाद बच्ची को सुरक्षित खोज निकाला। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 39 वर्षीय पप्पू जाटव को गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में रह रहा था। डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। ढाई साल की मासूम के गायब होने की जानकारी मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया गया। पुलिस ने तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने बस स्टैंड पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। " style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640"> अजनबी पर भरोसा करना पड़ा भारी पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी मनोज कुमार अपनी ढाई साल की बेटी के साथ अजमेर से जयपुर आया था। उसे उत्तर प्रदेश जाने वाली बस पकड़नी थी। इसके लिए वह सिंधी कैंप बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ गई और कुछ ही मिनटों में मनोज ने उस पर भरोसा कर लिया। इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पार्टी खत्म होने के बाद मनोज ने अपनी बेटी को उस व्यक्ति के पास छोड़ दिया और बस का टिकट लेने चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो वहां न तो उसकी बेटी थी और न ही वह अनजान व्यक्ति। बच्ची को गायब देखकर पिता घबरा गया। उसने तुरंत सिंधी कैंप थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग बच्ची के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस स्टैंड और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति एक बुजुर्ग महिला के साथ दिखाई दिया। जांच के दौरान पता चला कि वह व्यक्ति उस बुजुर्ग महिला को उत्तर प्रदेश जाने वाली बस में बैठाने के लिए आया था। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान और उसके आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई।पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू जाटव को पकड़ लिया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अपहरण की सूचना मिलने के करीब दो घंटे के भीतर मासूम को खोज लिया गया। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस ने आरोपी पप्पू जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में रह रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने बच्ची का अपहरण किस इरादे से किया था और घटना में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है।