हेमा मालिनी ने नवरात्र पर तेलंगाना में 'दुर्गा' डांस बैले की शानदार प्रस्तुति दी
हेमा मालिनी ने नवरात्र पर तेलंगाना में 'दुर्गा' डांस बैले की शानदार प्रस्तुति दी
NewsPoint•
मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने नवरात्र की शुरुआत को खास तरीके से मनाया। उन्होंने तेलंगाना में एक कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय डांस बैले 'दुर्गा' की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की शक्ति और उनकी भक्ति को अपनी क्लासिकल डांस के माध्यम से दर्शाया। 11 अक्टूबर को तेलंगाना के क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में 'अग्र दांडिया नवरात्रि सेलिब्रेशन' में हेमा ने यह परफॉर्मेंस दी। यह कार्यक्रम अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जयंती भी मनाई गई।
हेमा मालिनी ने अपनी परफॉर्मेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लिखा, ''नवरात्र के पहले दिन तेलंगाना के अग्रवाल समाज के 'अग्र दांडिया नवरात्रि सेलिब्रेशन' में क्लासिक कन्वेंशन सेंटर पर अपने सबसे पॉपुलर बैले 'दुर्गा' की प्रस्तुति देना मेरे लिए खुशी की बात थी।'' उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी को नवरात्र और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस परफॉर्मेंस में हेमा ने पार्वती माता का किरदार निभाया। उन्होंने अपने अद्भुत डांस मूव्स और भाव-भंगिमाओं से इस पौराणिक किरदार को जिंदा कर दिया। उनकी प्रस्तुति में शास्त्रीय नृत्य के साथ भक्ति का महत्त्व भी देखने को मिला। यह ध्यान देने योग्य है कि हेमा मालिनी ने अपने करियर में सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है।
उनके डांस बैले में कला और आध्यात्मिकता का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। उनका मानना है कि नृत्य के माध्यम से वह अपनी भारतीय परंपराओं से जुड़ी रहती हैं। हेमा के लिए नृत्य एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें वह अपने भावों और श्रद्धा को दर्शाती हैं। ऐसे में उनके इस नवरात्र की पेशकश ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।