आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन करें, जानें अंतिम तिथि और योग्यता

NewsPoint•
Navbharat Times
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में रहने वाले लोगों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (डीसीसीडब्ल्यूएस) के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर के 20 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर नियुक्ति पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट या आउटसोर्सिंग के आधार पर होगी। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर शाम 5 बजे से शुरू होगी और अंतिम तिथि 18 अक्टूबर है।

जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईसीएसआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार अंतिम तिथि तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदकों के पास 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है और उन्हें एक्सेल और टैली का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा, उन्हें अकाउंट्स की भी जानकारी होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। सफल होने पर चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 22,411 रुपए सैलरी मिलेगी। आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को 590 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकानी होगी। ध्यान रहे कि यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

कैंडिडेट्स को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि यह नियुक्ति निश्चित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर होगी। इसीलिए, यह नियमित नियुक्ति का कोई दावा नहीं करती है। इस मौके का फायदा उठाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार जल्दी करें और आवेदन प्रक्रिया में भाग लें। यदि आपके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक जानकारियां हैं, तो आपको इस अवसर का बिल्कुल लाभ उठाना चाहिए।

रेकमेंडेड खबरें