मुरादाबाद में CM ने कहा, फर्जी वोटरों के नाम हटाएं, सही जोड़ें

नवभारत टाइम्स
Subscribe

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से फर्जी और मृत वोटरों के नाम हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये वोटर न बनें। पार्टी पदाधिकारियों को घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की सलाह दी गई। अगले पंचायत और विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूती से तैयारी करने को कहा गया।

मुरादाबाद में CM ने कहा, फर्जी वोटरों के नाम हटाएं, सही जोड़ें
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

NBT रिपोर्ट, मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडलीय समीक्षा के क्रम में सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों और एसआईआर की समीक्षा की। मंडल के जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों से विकास की योजनाओं और एसआईआर की प्रगति जानी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआईआर गंभीर काम है। सभी वर्कर बीएलओ का सहयोग करें। घुसपैठिये वोटर नहीं बनने चाहिए। पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी लापरवाही न बरतें। मतदाता सूची 2003 के अनुसार मृत और फर्जी वोटरों के नाम कटवाएं। पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ टोली बनाकर घर-घर जनसंपर्क करने की सलाह दी। कहा कि कोई भी वोट गलत नहीं बनने पाए। कहा कि अगले साल 2026 में पंचायत और 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए संगठन को तैयारी मजबूती से करनी होगी।

अगला लेख

Storiesकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर