ब्रज में बेहतर पर्यटन सुविधाओं के लिए मास्टर प्लान तैयार: डिप्टी CM

नवभारत टाइम्स
Subscribe

ब्रज क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने 30 हजार करोड़ का मास्टर प्लान तैयार किया है। इस योजना से ब्रज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। पर्यटकों की आधारभूत आवश्यकताएं पूरी होंगी। मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर के निर्माण पर भी काम चल रहा है। ब्रज के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया रूप दिया जा रहा है।

ब्रज में बेहतर पर्यटन सुविधाओं के लिए मास्टर प्लान तैयार: डिप्टी CM
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

NBT रिपोर्ट, लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि सरकार ब्रज क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि यहां आने वाले हर पर्यटक की आधारभूत आवश्यकताएं पूरी हों। इसके लिए 30 हजार करोड़ का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। यूपी के पर्यटन और इससे आने वाले राजस्व में ब्रज क्षेत्र की भूमिका बहुत ही अहम है।

डिप्टी CM सोमवार को NBT की ओर से आयोजित 'ब्रज कॉन्क्लेव' के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या की प्रतीक्षा पूरी हो चुकी है। भगवान रामलला का मंदिर बन चुका है। कोई दिन ऐसा आएगा कि भगवान कृष्ण भी बांसुरी बजाएंगे। हम सब उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब मथुरा की प्रतीक्षा पूरी होगी।

कॉरिडोर के लिए संतों संग बातचीत: पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने विडियो संदेश में कहा कि ब्रज की संस्कृति, विरासत और आध्यात्मिक शक्ति से दुनिया अभिभूत है। सीएम योगी के नेतृत्व में इसके सुनियोजित विकास के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया, जो निरंतर कार्य कर रही है। यहां के सांस्कृतिक आयोजनों को वैश्विक स्वरूप दिया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर के निर्माण के लिए भी साधु संतों, पीठों से बातचीत स्थापित किया जा रहा है।

ब्रज के इंफ्रास्ट्रक्चर को दे रहें नया रूप: प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति अमृत अभिजात ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में पर्यटकों की कमी नहीं है, जरूरत इनके समन्वय और सुविधाओं के प्रबंधन की है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ब्रज के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया रूप दिया जा रहा है। इसमें ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, स्टे और ट्रेवल की सुविधाओं को सुगम बनाया जाना शामिल है। सरकारी पार्किंग के साथ ही, प्राइवेट पार्किंग के वैकल्पिक उपायों की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। ब्रज में 'अनुभव आधारित पर्यटन' को और सुखद बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

अगला लेख

Storiesकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर