मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बदला पालक मंत्री, शिंदे सेना के MLA नरेंद्र भोंडेकर का तंज

Authored byएनबीटी डेस्क|नवभारत टाइम्स
Subscribe

महाराष्ट्र में रायगड और नासिक जिले के पालक मंत्री को लेकर विवाद चल रहा था। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भंडारा जिले के पालक मंत्री संजय सावकारे को हटा दिया है। पंकज भोयर को नया पालक मंत्री बनाया गया है। सावकारे को बुलढाणा जिले का सह-प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

Devendra Fadnavis

मुंबई: रायगड और नासिक जिले के पालक मंत्री को लेकर महायुति में विवाद चल ही रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भंडारा जिले से कपड़ा मंत्री संजय सावकारे की छुट्टी कर गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर को नया पालक मंत्री बनाया गया है। सावकारे को बुलढाणा जिले का सह-प्रभारी मंत्री बनाकर एडजस्ट किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पंकज भोयर ने कहा कि उनके काम को सराहा गया और उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि वे भंडारा में सुशासन और विकास सुनिश्चित करेंगे।

सावकारे ने क्या कहा?

भंडारा जिले के पालक मंत्री से हटाए जाने के बाद भुसावल से विधायक और वस्त्र मंत्री सावकारे ने कहा कि उनके गृह जिले जलगांव और पूर्वी महाराष्ट्र के भंडारा के बीच की दूरी के कारण उनके लिए भंडारा की जिम्मेदारी संभालना कठिन हो रहा था। मैंने अपनी कठिनाइयां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बताई थीं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

भोंडेकर का दावा- सावकारे पर पद छोड़ने का था दबाव

इस बदलाव पर शिंदे सेना के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने दावा किया कि सावकारे पर पद छोड़ने का दबाव था। पिछले 10-15 दिनों से मैं सुन रहा था कि सावकारे खुद कुछ मुश्किलों के चलते भंडारा के प्रभारी मंत्री के पद पर बने रहने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मांगों और प्रशासनिक प्रावधानों के बावजूद सावकारे ने भंडारा जिले के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि जारी नहीं की।
एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

अगला लेख

Storiesकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर