बिहार में वोटर लिस्ट से 3.66 लाख नाम कटे

नवभारत टाइम्स

बिहार में चुनाव आयोग ने नई वोटर लिस्ट जारी की है। इसमें 7.42 करोड़ मतदाता शामिल हैं। 21.53 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं। वहीं, 3.66 लाख नाम लिस्ट से हटा दिए गए। लोग voters.eci.gov.in वेबसाइट पर अपना नाम जांच सकते हैं। पहले 65 लाख नाम हटाए गए थे।

366 lakh names removed from bihar voter list election commission releases new list check your name here
चुनाव आयोग ने मंगलवार को बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अब कुल 7.42 करोड़ मतदाता शामिल हैं। आयोग ने इस बार 21.53 लाख नए वोटरों को जोड़ा है। वहीं, मानकों पर खरे न उतरने वाले 3.66 लाख नाम हटा दिए गए हैं। लोग अपना नाम चुनाव आयोग की वेबसाइट "voters.eci.gov.in" पर आसानी से देख सकते हैं। यह पूरी लिस्ट SIR प्रक्रिया के बाद तैयार हुई है।

यह लिस्ट तैयार करने के लिए चुनाव आयोग ने एक खास अभियान चलाया था। यह अभियान 24 जून से 30 सितंबर तक चला, जिसे SIR प्रक्रिया कहा गया। इस प्रक्रिया की शुरुआत में बिहार में कुल 7.89 करोड़ वोटर थे। अभियान के दौरान 65 लाख नाम हटाए गए। इन हटाए गए नामों में ऐसे वोटर शामिल थे जो मृत हो चुके थे, या स्थायी रूप से राज्य से बाहर चले गए थे। कुछ नाम लापता वोटरों के थे और कुछ डुप्लिकेट एंट्री भी हटाई गईं।