Husband wife Beaten For Dog Barking Dispute And Assault In Dubagga
श्वान के भौंकने पर पति-पत्नी को पीटा
नवभारत टाइम्स•
लखनऊ के दुबग्गा इलाके में श्वान के भौंकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जितेंद्र नामक व्यक्ति ने ममता और उनके पति संदीप को पीटा। महिला के पेट पर लात मारी गई। पुलिस में शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुबग्गा इलाके में कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी को पीटा गया। पीड़ित ममता ने रविवार देर शाम जितेंद्र, सुरेंद्र और संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी बस्ती दुबग्गा की रहने वाली ममता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ सो रही थीं। तभी उनका पालतू कुत्ता छज्जे से भौंकने लगा। इस पर पड़ोसी जितेंद्र गाली-गलौज करने लगा। जब ममता ने इसका विरोध किया तो जितेंद्र ने अपने भाई सुरेंद्र और साथी संदीप को बुला लिया।आरोप है कि जितेंद्र, सुरेंद्र और संदीप ने मिलकर ममता और उनके पति संदीप की पिटाई की। ममता के पेट पर भी लात मारी गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
थाना प्रभारी अभिनव वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।