जानकीपुरम में हाईस्कूल के छात्र ने घर में फांसी लगाकर दी जान

नवभारत टाइम्स

जानकीपुरम के सरस्वती पुरम में एक हाईस्कूल छात्र आयुष तिवारी ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कृष्णा कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ता था। शाम को खेलने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

jankipuram high school student commits suicide by hanging sensation in the area
जानकीपुरम के सरस्वती पुरम में मंगलवार रात एक 17 वर्षीय हाईस्कूल छात्र आयुष तिवारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आयुष तिवारी, जो मूल रूप से बिरौली हरदोई के रहने वाले आशीष तिवारी और अनुराधा तिवारी का इकलौता बेटा था, अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहता था। वह कृष्णा कॉन्वेंट स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को आयुष घर के बाहर खेल रहा था और पटाखे चला रहा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम करीब 8 बजे उसने कमरे में फांसी लगा ली। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसे फंदे से उतारा और जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया और उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।